सरकार ने प्याज पर लगा 20 फीसदी निर्यात शुल्क हटा दिया है सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी |यह 1 अप्रैल से लागू होगा |इसके हटने के बाद किस आप प्याज को विदेशों में भेज सकेंगे| प्याज के बंपर उत्पादन के बाद सरकार ने प्याज के निर्यात पर लगे टैक्स को हटाया है |
भारत की प्याज विदेश में बिकने से पाकिस्तान की प्याज पर असर पड़ेगा सरकार के इस निर्णय के बाद पाकिस्तान को अपनी प्याज बेचने में मुश्किल हो सकती है वहीं दूसरी ओर देश में प्याज की कीमतें भी बढ़ सकती है।
सरकार ने कहा यह निर्णय सरकार की उसे प्रतिबद्धता का दर्शाता है जिसमें किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने और उपभोक्ताओं के लिए प्याज को सुलभ बनाए रखने का संतुलन रखा गया है |रवि फसल की अच्छी हवा के चलते मंडी और खुदरा कीमतों में नरमी आई है| हालांकि मौजूदा मंडी कीमतें पिछले वर्षों की इस अवधि के स्तर से ऊपर है| फिर भी अखिल भारतीय औसत मंडल कीमतों में 39% की गिरावट देखी गई है इसी तरह पिछले 1 महीने में अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमतों में 10% की गिरावट दर्ज की गई है।
क्या कहा सरकार ने:-
वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया है डिपार्मेंट आफ कंज्यूमर अफेयर्स के सुझाव के बाद यह फैसला लिया गया। सरकारी घोषणा में यह बात बताई गई है उपभोक्ता मंत्रालय के अनुसार सरकार किसानों को सही दाम दिलवाना चाहती है। साथ ही प्याज की कीमतें आम लोगों के लिए भी सही बनी रहे यह भी सरकार का लक्ष्य है। मंत्रालय ने कहा कि अभी प्याज की कीमतें और मंडियों दुकानों में कम हो रही है |क्योंकि रबी की फसल आने वाली है।
देशभर में प्याज की औसत कीमत प्रति किलो:-रूपए में
दिल्ली 35 -40
मुंबई 40 – 45
बेंगलुरु 35 -40
चेन्नई 40 -45
कोलकाता 40- 50
हैदराबाद 35-40
पुणे 40 -45
भोपाल 25-30
पटना 25-30
प्याज के दाम क्यों गिर रहे हैं:-
लासलगांव और पीपल गांव जैसे प्रमुख बाजारों में प्याज की आवक बढ़ गई है इससे कीमतों में और गिरावट देखने को मिल रही है| 21 मार्च 2025 को लसल गांव और पीपल गांव मंदिरों में प्याज के दाम 1330 रुपए प्रति क्विंटल और 1325 रुपए प्रति क्विंटल रहे|
सरकारी अनुमान के अनुसार इस वर्ष रवि प्याज का उत्पादन 227 LMT रहने का अनुमान है जो पिछले वर्ष के 192 LMT से 18% ज्यादा है। रवि प्याज भारत के कुल उत्पादन का 70 से 75% हिस्सा होता है और उसकी अच्छी फसल अगले खरीफ सीजन अक्टूबर नवंबर तक की तो कोई स्तर बनाए रखने में आया भूमिका निभाती है।
भारत में कहां होता है सबसे ज्यादा प्याज का उत्पादन:-
भारत में प्याज का उत्पादन करने में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है ।पूरे देश भर में अकेले 42.73% प्याज का उत्पादन महाराष्ट्र में गुजरात में 8.21% ,आंध्र प्रदेश 2.32 %, पश्चिम बंगाल 2.77%, मध्य प्रदेश 15.23 %,बिहार 4.42 %, राजस्थान 4.65%, हरियाणा 1.65% ,कर्नाटक 8.93% ,तमिलनाडु 1.79% होता है।