samachar factory

WPL 2025- मुंबई इंडियंस ने जीता फाइनल

मुंबई इंडियंस के आठ विकेट से जीता फाइनल

वूमेन प्रीमियर लीग के फाइनल में दिल्ली कैपिटल ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया|

मुंबई इंडियंस की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही उन्होंने शुरुआती ओवर मेंऔर भाटिया और मैथ्यूज का विकेट गवा दिया ।

बाद में क्रीज पर आई मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ओर सीवर ब्रंट के बीच अच्छी साझेदारी हुई हरमनप्रीत कौर ने 66 रन 44 गेंद का सामना करते हुए बनाया ।जिसमें 9 चौके और दो छक्के शामिल है वही सीवर ब्रंट ने 30 रन की पारी खेली उन्होंने चार चौके लगाए। दोनों के बीच 89 रन की साझेदारी हुई।

अंत में अमरजोत कौर ने कुछ अच्छे शॉट लगाए जिसकी वजह से मुंबई का स्कोर 149 रन पर पहुंच गया और दिल्ली कैपिटल्स को जीतने के लिए 150 रन का टारगेट दिया।

दिल्ली कैपिटल की ओर से कैप ने 2 विकेट। जोनासेन ने 2 विकेट चारनी ने 2 विकेट सदरलैंड ने एक विकेट लिया।

वही 150 रन का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही । उन्होंने दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर लानिंग(13 रन) का विकेट हासिल किया तथा तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर शेफाली वर्मा(4 रन)का विकेट हासिल किया।

उसके बाद क्रीज पर बैटिंग करने आई रोड्रिग्स ने कुछ अच्छे शॉट खेले और 21 गेंद का सामना करते हुए 30 रन बनाएं फिर वह भी अमेलिया केर की शिकार बनी।

वही कैप ने 26 गेंद का सामना करते हुए 40 रन की पारी खेली जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल है लेकिन वह भी टीम को जीत तक नहीं पहुंच सकी। अंतिम समय में निक्की प्रसाद(25 रन) ने टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सकी|

मुंबई इंडियंस नहीं है मैच 8 रन से जीत लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर को शानदार 66 रन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार WPL की ट्रॉफी को अपने नाम किया।

वहीं WPL की पर्पल और ऑरेंज कैप दोनों ही मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के पास रही पर्पल कैप अमेलिया केर और ऑरेंज कैप नेट सीवर ब्रंट ने हासिल की।

अमीनजोत कौर ने अमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड जीता।

Exit mobile version